Ads

आम्रपाली और महात्मा बुद्ध की कहानियाँ | Mahatma Buddha Ki Kahaniyan

आम्रपाली और महात्मा बुद्ध || गौतम बुद्ध की कहानियाँ |

आम्रपाली और महात्मा बुद्ध की कहानियाँ | Mahatma Buddha Ki Kahaniyan


आम्रपाली और महात्मा बुद्ध की कहानियाँ | Mahatma Buddha Ki Kahaniyan |


आम्रपाली बौद्ध काल में वैशाली के वृज संघ की इतिहास प्रसिद्ध लिच्छवी राज नृत्यांगना थी | इनका एक नाम अंबपाली या अंबपाली का भी है आम्रपाली अत्यंत सुंदर थी और कहते हैं | जो भी उसे एक बार देख लेता वह उस पर मुग्ध हो जाता था | अजात शत्रु उसके प्रेमियों में था और उस समय के उपलब्ध साहित्य में अजात शत्रु के पिता बिसार को भी गुप्त रूप से उसका प्रणय अर्थी बताया गया है | आम्रपाली को लेकर भारतीय भाषाओं में बहुत से काव्य नाटक और उपन्यास लिखे गए हैं एक बार की बात है |


महात्मा बुद्ध अपने शिष्यों के साथ घूमते हुए वैशाली नगरी में पहुंचे वैशाली को उस समय 16 महाजनपदों में एक महत्त्वपूर्ण जनपद माना जाता था | जिसकी ख्याति दूर-दूर तक फैली हुई थी | यह नगरी परम वैभवशाली और हर तरफ से संपन्न थी | महात्मा बुद्ध के आने की बात पूरे नगर में फैलते देर ना लगी | 


जिसे जब पता चलता वह तभी उनसे मिलने पहुंच जाता और उनके उपदेश सुनकर खुद को भाग्यशाली समझता बुद्ध का चरित्र ही ऐसा प्रभावशाली था कि उनसे प्रभावित हुए बिना कोई नहीं रह सका | उस नगर की गणिका और राजनर्तकी आम्रपाली भी बुद्ध से मिलने की इच्छुक थी वह खुद महात्मा बुद्ध के पास चलकर आई और उन्हें अपने घर भोजन के लिए आमंत्रित किया | 



उसने इतने सरल और प्रेम भाव से बुद्ध से विनती की कि बुद्ध मना नहीं कर सके | जब यह बात उनके शिष्यों को पता चला कि महात्मा बुद्ध ने एक गणिका का आमंत्रण स्वीकार किया है | तो सबने इसका विरोध किया महात्मा बुद्ध ने बड़ी सरलता से अपने शिष्यों से कहा मैंने तो उसकी प्रेम भावना देखी | उसने जिस भावना से मुझे बुलाया है वह बिल्कुल पवित्र और निश्छल था |


वह आज मुझसे मिलने एक गणिका बनकर नहीं बल्कि एक भक्ति भाव से आई थी फिर भला मैं कैसे उसका आमंत्रण स्वीकार ना करता | वह चाहे एक वेश्या हो या फिर कोई सन्यासी यथा स्मय बुद्ध आम्रपाली के घर भोजन के लिए गए | वह पहले से ही भोजन की सारी व्यवस्था करके भगवान बुद्ध के आने की राह देख रही थी | 


मन में यह विचार भी आ रहा था कि कहीं बुद्ध अपनी बात से मुकर ना जाए | इतने बड़े सन्यासी भला क्यों एक वेशिया के बुलाने पर उसके घर आकर भोजन करेंगे| परंतु जैसे ही आम्रपाली ने बुद्ध को अपने घर आते देखा उसकी प्रसन्नता का ठिकाना ना रहा | वह दौड़कर दरवाजे पर गई और उनका स्वागत किया | खुद अपने हाथों से भोजन परोसा और उनकी आव भगत की महात्मा बुद्ध के शिष्यों ने जो उनके साथ आए थे | 


अन्य कहानियाँ:-  

1. शांत रहकर अपने अंदर देखो | A Buddha Story 

2. ज्यादा अच्छे मत बनो, नहीं तो हमेशा दुखी रहोगे | बुद्ध कहानी | 

3. सुबह 8 बजे से पहले कि 8 आदतें |

4. सही फैसला लेना सिख जाओ | Buddha Story on Decisions | MInd 4 Magic


जब एक वेश्या को जिसके कदमों में खुद सम्राट बबस से लेकर अजाता शत्रु थे | पूरी वैशाली जिसके एक झलक पाने के लिए तरसती थी | उसे एक सन्यासी के लिए ऐसा व्यवहार करते देख |  बुद्ध के शिष्यों के मन में अपने गुरु के लिए सम्मान और ज्यादा बढ़ गया | आम्रपाली ने महात्मा बुद्ध के व्यक्तित्व के बारे में जैसा सुना था | उनसे मिलने के बाद वह उनसे उससे ज्यादा प्रभावित हुई और उसी समय वह बुद्ध की शरण में चली गई | 


अपनी सारी संपत्ति वह बौद्ध मठ के नाम करके आजीवन भिक्षुणी बन गई | दोस्तों कहानियाँ के साथ आगे बने रहने के लिए धन्यवाद !  

 

निष्कर्षः-

आम्रपाली और महात्मा बुद्ध की कहानियाँ हमें ज्ञान, करुणा, और सच्चाई की खोज में मार्गदर्शन करती हैं। ये कहानियाँ आध्यात्मिक जागरूकता और आत्म-साक्षात्कार की यात्रा को प्रेरित करती हैं।


FAQs:-

1. आम्रपाली कौन थीं और उनका महात्मा बुद्ध से क्या संबंध था?

आम्रपाली वैशाली गणराज्य की एक प्रसिद्ध नगरवद्ध थीं, जिन्होंने महात्मा बुद्ध से मिलने के बाद उनके उपदेशों को स्वीकार किया और उनकी शिष्या बनीं।


2. महात्मा बुद्ध की कहानियाँ किन विषयों पर केंद्रित हैं? 

महात्मा बुद्ध की कहानियाँ मुख्य रूप से धर्म, करुणा, आत्म-जागरूकता, और निर्वाण प्राप्ति के विषयों पर केंद्रित हैं।


3. महात्मा बुद्ध और आम्रपाली की मुलाकात का महत्व क्या है? 

उनकी मुलाकात का महत्व यह है कि यह दर्शाती है कि कैसे महात्मा बुद्ध के उपदेश किसी भी स्थिति या पृष्ठभूमि के व्यक्ति को प्रभावित और परिवर्तित कर सकते हैं।


4. महात्मा बुद्ध की कहानियों को कहाँ पढ़ा जा सकता है?

महात्मा बुद्ध की कहानियाँ बौद्ध धर्म से संबंधित ग्रंथों, जैसे कि जातक कथाएँ और सुत्त पिटक में मिलती हैं। 


5. आम्रपाली और महात्मा बुद्ध की कहानियों से हमें क्या सीखने को मिलता है?

इन कहानियों से हमें जीवन में धैर्य, करुणा, और सत्य की महत्वपूर्णता के बारे में सीखने को मिलता है, साथ ही यह भी कि कैसे आध्यात्मिक जागरूकता व्यक्तिगत और सामाजिक परिवर्तन को प्रेरित कर सकती है।


Tags:- 

आम्रपाली, महात्मा बुद्ध, बौद्ध कहानियाँ, धार्मिक कथाएँ, आध्यात्मिक जागरूकता, निर्वाण, ज्ञान और मुक्ति,