महात्मा बुद्ध के जीवन की 2 प्रेरणादायक कहानियाँ | Mind 4 Magic |

महात्मा बुद्ध के जीवन की 2 प्रेरणादायक कनियां

नमस्कार दोस्तों इस लेख के माध्यम से आप महात्मा बुद्ध की कनियां प्राप्त कर सकते हैं | महात्मा बुद्ध को गौतम बुद्ध व बुद्ध के नाम से भी जाना जाता है | बुद्ध ने समस्त संसार में अपने ज्ञान व अध्यात्म से शांति व समरसता का प्रचार किया है | 

बुद्ध की शिक्षाएं हम सभी के लिए मार्गदर्शन का कार्य करती हैं | जो भी व्यक्ति अपने जीवन में सुख शांति व समानता का अनुभव करना चाहता हो | 

उसे गौतम बुद्ध के विचारों को अवश्य सुनना व उनको अपने व्यक्तित्व में धारण करना चाहिए | भगवान बुद्ध के जीवन में नजाने ऐसे कितने ही घटनाक्रम घटित हुए हैं | उनके माध्यम से हम मार्गदर्शन तथा प्रेरणा प्राप्त कर सकते हैं |  

इस लेख के माध्यम से हम अपने पाठकों को गौतम बुद्ध के जीवन से जुड़ी ऐसी ही रोचक कहनियां लेख के रूप में प्रदान करने जा रहे हैं | जिन्हें पढने से आपके जीवन को एक नई दिशा मिलेगी तथा आप इस भीड़ भाड़ भरी दिनचर्या में अपने लिए कुछ समय निकाल पाएंगे |

"महात्मा बुद्ध के जीवन की 2 प्रेरणादायक कहानियाँ" सुनाने के लिए यूट्यूब वीडियो देखें और चैनल को सब्सक्राइब करें



महात्मा बुद्ध के जीवन की 2 प्रेरणादायक कहानियाँ 


1. बुद्ध, आम और बच्चे

बुद्ध, आम और बच्चे

तो आइए साथ मिलकर गौतम बुद्ध की इन कहानियों का आनंद लेते हैं | गौतम बुद्ध किसी उपवन में विश्राम कर रहे थे | तभी बच्चों का एक झुंड आया और पेड़ पर पत्थर मारकर आम गिराने लगे | 

एक पत्थर बुद्ध के सर पर लगा और उससे खून बहने लगा बुद्ध की आंखों में आंसू आ गए |

बच्चों ने देखा तो भयभीत हो गए उन्हें लगा कि अब बुद्ध उन्हें भला बुरा कहेंगे | बच्चों ने उनके चरण पकड़ लिए और उनसे क्षमा याचना करने लगे उनमें से एक बच्चे ने बोला हम से बड़ी भूल हो गई है |

मेरी वजह से आपको पत्थर लगा और आपके आंसू आ गए इस पर बुद्ध ने कहा बच्चों मैं इसलिए दुखी हूं कि तुमने आम के पेड़ पर पत्थर मारा तो पेड़ ने बदले में तुम्हें मीठे फल दिए लेकिन मुझे मारने पर मैं तुम्हें सिर्फ भय दे सका |

2. परिश्रम के साथ धैर्य भी

परिश्रम के साथ धैर्य भी

एक बार भगवान महात्मा  बुद्ध अपने अनुयायियों के साथ किसी एक गांव में उपदेश देने जा रहे थे | उस गांव से पहले ही मार्ग में उन लोगों को जगह-जगह बहुत सारे गड्ढे खुदे हुए मिले | 

बुद्ध के एक शिष्य ने उन गड्ढों को देखकर जिज्ञासा प्रकट की आखिर इस तरह गढ़े का खुदे होने का तात्पर्य क्या है | बुद्ध बोले पानी की तलाश में किसी व्यक्ति ने इतने गड्ढे खोदे हैं | 

यदि वह धैर्य पूर्वक एक ही स्थान पर गड्ढा खोदता तो उसे पानी अवश्य मिल जाता | पर वह थोड़ी देर गड्ढा खोदता और पानी ना मिलने पर दूसरा गड्ढा खोदना शुरू कर देता | 

व्यक्ति को परिश्रम करने के साथ धैर्य भी रखना चाहिए | और अगर आपको यह कहानी थोड़ी सी भी अच्छी लगी हो तो इस कहानी को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें | दोस्तों अगर कहानी अच्छी लगी तो Comments जरूर करें ! नमो बुद्धाय !

अन्य कहानियाँ:-

1. सुबह 8 बजे से पहले कि 8 आदतें |

2. बुद्ध की शिक्षा से मेहनत हुई सफल |

3. ये 5 चीजें शरीर को ताकत और ऊर्जा से भर देंगी || गौतम बुद्ध की इस कहानी से |


निष्कर्ष:-

महात्मा बुद्ध की जीवन की 2 प्रेरणादायक कहानियाँ - 'बुद्ध, आम और बच्चे' और 'परिश्रम के साथ धैर्य भी' - हमें सादगी, धैर्य, और परिश्रम के महत्व को सिखाती हैं। ये कहानियाँ यह बताती हैं कि कैसे छोटे-छोटे कार्य और विचार हमारे जीवन में बड़े बदलाव ला सकते हैं।

FAQs

1. महात्मा बुद्ध के जीवन की सबसे प्रेरणादायक कहानी कौन सी है?

'बुद्ध, आम और बच्चे' और 'परिश्रम के साथ धैर्य भी' कहानियाँ अत्यंत प्रेरणादायक हैं।

2. 'बुद्ध, आम और बच्चे' कहानी का मुख्य संदेश क्या है?

इस कहानी का मुख्य संदेश है सादगी और दूसरों के प्रति दयालुता।

3. 'परिश्रम के साथ धैर्य भी' कहानी क्या सिखाती है?

यह कहानी हमें परिश्रम के साथ-साथ धैर्य का महत्व सिखाती है।

4. महात्मा बुद्ध के जीवन से क्या सीखा जा सकता है?

उनके जीवन से हम सादगी, संयम, और करुणा की महत्ता सीख सकते हैं।

5. बुद्ध की शिक्षाओं का आधुनिक जीवन में क्या प्रभाव है?

बुद्ध की शिक्षाएँ आज भी हमें मानसिक शांति, आत्म-संयम, और सकारात्मक जीवन जीने का मार्ग दिखाती हैं।

Tags:- 

महात्मा बुद्ध की जीवन की दो प्रेरणादायक कहानियाँ, बुद्ध, आम और बच्चे, परिश्रम के साथ धैर्य भी, महात्मा बुद्ध, प्रेरणादायक कहानियाँ, धैर्य, परिश्रम, सादगी |, Mind 4 Magic |